फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने गोशाला तोड़ गाय को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि विकासखंड के बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत पीपली के डांडा गांव में गुलदार ने गोशाला तोड़कर वहां बंधी दुधारू जर्सी गाय को मार डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात को डांडा गांव में गुलदार ने दुर्गा देवी की गोशाला तोड़कर वहां बंधी दुधारू जर्सी गाय को मार दिया। पशुपालक को घटना का पता रविवार सुबह लगा जब वह मवेशियों को चारा देने गोशाला र्गइं। गुलदार ने पशु का आधा शरीर खा लिया था। ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। इधर, कनिष्ठ प्रमुख शशि नेगी ने बताया कि बीते सप्ताह महड़ गांव में भी भालू ने गोशाला तोड़कर दुधारू गाय को मार दिया था। उधर, संकरोड़ी गांव में भी गुलदार ने गोशाला तोड़ने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर भाग गया। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही भालू व गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। इधर, डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि रेंज कार्यालय को घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें