फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई एनएचएआई टीम से नोकझोंक, बैरंग लौटाया

विज्ञापन
रुद्रपुर की गल्ला मंडी के सामने अतिक्रमणकारी दुकानदारों को समझाती एसडीएम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। गल्ला मंडी के पास एचएच-74 के किनारे 115 अवैध दुकानों को हटाने गई एनएचएआई की टीम को दुकानदारों का विरोध झेलना पड़ा। टीम के साथ अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों के साथ दुकानदारों की नोकझोंक हो गई। हंगामा बढ़ने पर पीएसी के जवानों ने भीड़ को खदेड़ा। मेयर रामपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाने के लिए मोहलत मांगी। इसके बाद टीम बैरंग लौट आई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एनएचएआई की टीम जेसीबी और पीएससी जवानों के साथ गल्ला मंडी के पास अतिक्रमण तोड़ने पहुंची। टीम के पहुंचते ही दुकानदार एकत्र हो गए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारियों के सामने नाराजगी जताते हुए विरोध किया। एनएचएआई के अधिकारियों ने अतिक्रमण तोड़ने के लिए जैसे ही दुकान के पास जेसीबी मंगाई तो दुकानदारों का पारा चढ़ गया। उन्होंने विरोध कर ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने शुरू कर दिये। एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने भी मौके पर दुकानदारों को समझाया। वहां पहुंचे मेयर रामपाल सिंह ने अतिक्रमण हटवाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से मोहलत मांगी। एनएचएआई के पीडी योगेंद्र शर्मा ने कहा कि गल्ला मंडी के सामने हाईवे के दोनों ओर 115 दुकानें अतिक्रमण की हैं। उन्होंने कहा कि मेयर के कहने पर 20 जनवरी तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें