फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा, नौगांव और सिरोहबगड़ जोन बने जानलेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़, नौगांव और नरकोटा जोन जानलेवा बने हुए हैं। यहां पर सड़क उबड़-खाबड़ होने के साथ ही कीचड़ से लबालब हो रखी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना है। कीचड़ में फिसलन से कई दुपहिया वाहन रपट रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले चार वर्ष से ऑलवेदर रोड परियोजना में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण कार्य जोरों पर है। हाईवे पर 85 फीसदी काम पूरा होने की बात कही जा रही है, लेकिन श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के बीच 35 किमी हिस्सा अब भी अति संवेदनशील बना हुआ है। यहां हनुमान मंदिर, चमधार, सिरोहबगड़, नौगांव और नरकोटा में कभी भी किसी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। भूस्खलन जोन सिरोहबगड़ से निजात के लिए ढाई किमी लंबा बाईपास और अलकनंदा नदी पर पुल बनाया जा रहा है, लेकिन यह बहुत धीमी गति से बन रहा है। नौगांव में चित्रमति नदी पर बाईपास के तीसरे पुल का कार्य चल रहा है, जिससे हाईवे जानलेवा बना है। दो सौ मीटर क्षेत्र उबड़-खाबड़ के साथ ही पहाड़ी से पानी के रिसाव से तालाब जैसा बना है, जिससे कीचड़ में दुपहिया वाहन रपट रहे हैं। नरकोटा में मोटर पुल के साथ ही रेलवे लाइन का काम चल रहा है, जिसका खामियाजा सड़क से गुजर रहे सवारियों को भुगतना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान चंद्रमोहन, पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र ममगाईं, संदीप भट्टकोटी का कहना है कि प्रशासन व एनएच को कई बार अवगत कराने पर सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें