फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भूस्खलन होने से दस से अधिक मकानों को खतरा

Sat, 14 Sep 2024 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर जखनोली गांव के समीप हो रहे भूस्खलन से टाट गांव के धारकंडी तोक के दस आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो गया है। यहां पर कुंड डैम की विद्युत सप्लाई के टावर भी भूस्खलन की जद में आ गए हैं, जिससे जानमाल के नुकसान का खतरा भी पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक वर्ष से प्रभावित क्षेत्र में लगातार भूस्खलन हो रहा है, बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शांति देवी, गौरव राणा, विनोद कंडारी, हयात कंडारी आदि का कहना है कि मोटर मार्ग पर हो रहे भूस्खलन का दायरा निरंतर बढ़ रहा है। बीते दिनों हुई बारिश से यहां दिनभर पत्थर व मलबा गिरता रहा, जिससे ग्रामीण दहशत में रहे। लोक निर्माण विभाग और प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस है। कहा कि भूस्खलन के चलते दस से अधिक आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन रोकने के लिए चेक डैम निर्माण की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें