फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rescue: चौथा दिन...केदारनाथ से लिनचोली के लिए रवाना किए 300 से अधिक यात्री, 110 लोग सुरक्षित पहुंचे चौमासी

Sun, 04 Aug 2024 12:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन केदारनाथ धाम में फंसे हुए 373 यात्रियों, स्थानीय लोगों एवं मजदूरों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य सुरक्षा बलों की मदद से लिनचोली तक पहुंचाने के लिए रवाना कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
kedarnath rescue - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को लगातार रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। सीईओ बीकेटीसी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन केदारनाथ धाम में फंसे हुए 373 यात्रियों, स्थानीय लोगों एवं मजदूरों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों की मदद से लिनचोली तक पहुंचाने के लिए रवाना कर दिया गया है। लिनचोली से एयर लिफ्ट कर इन सभी को रेस्क्यू किया जाएगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rishikesh News: शहीद सत्ये सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर पहुंचते ही रो पड़ा गांव, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन


वहीं केदारनाथ हैलीपैड पर अभी 570 यात्री, स्थानीय लोग और मजदूर एयर लिफ्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। केदारनाथ में सभी लोगों के लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी और तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा फूड पैकेट्स, पानी की बोतलें, फल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उधर रामबाड़ा चौमासी ट्रैक से एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ द्वारा 110 यात्रियों को रेस्क्यू कर चौमासी पहुंचा दिया गया है। ट्रैक पर सुरक्षा बलों द्वारा यात्रियों को लगातार फूड पैकेट्स, पानी सहित चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाया गया। अब तक इस मार्ग से 534 से अधिक यात्रियों एव स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि, भारतीय सेना भी केदारनाथ रेस्क्यू अभियान में मदद कर रही है। सेना सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक संपर्क करने के लिए इंतजाम कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें