रुद्रप्रयाग। विधायक भरत चौधरी ने क्वीलाखाल-तलपंडेरा, आश्रम-घरड़ा-मखेत व राजकीय महाविद्यालय पहुंच मोटर मार्ग पर होने वाले डामरीकरण कार्य का उद्घाटन किया।
आश्रम मयाली में आयोजित कार्यक्रम में विधायक भरत सिंह चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने संयुक्त रूप से मोटर मार्गों पर डामरीकरण कार्य का उद्घाटन किया। विधायक चौधरी ने बताया कि राज्य योजना में तीनों मोटर मार्गों के डामरीकरण के लिए 7.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कहा कि विस में जो गांव अब भी सड़क से वंचित है उन्हें भी यातायात से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह कहा कि जिले के विकास के लिए सरकार व जिला पंचायत प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सेमवाल, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, धूम सिंह राणा, जय प्रकाश सेमवाल, संजय राणा, अमित रावत आदि थे।