फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादक बोले पानी से सस्ता बिक रहा दूध, बरपा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की रविवार को आयोजित वार्षिक बैठक में मानदेय और दूध के मूल्य बढ़ाने को लेकर दुग्ध समिति के सचिव और प्रतिनिधियों की अधिकारियों से कहासुनी हो गई। हंगामे के चलते वार्षिक बैठक की मर्यादा तार-तार हो गई। घंटों हंगामा जारी रहने के कारण मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल को अपना अगला कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। प्रतिनिधियों ने कहा कि दूध पानी से सस्ता बिक रहा है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉल में दोपहर 12 बजे से वार्षिक बैठक शुरू हुई। प्रबंधक संजय डिमरी ने जैसे ही प्रगति रिपोर्ट पढ़नी शुरू की, जुलूस की शक्ल में दुग्ध समिति वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले सचिव हॉल में आ पहुंचे। उन्होंने दुग्ध संघ पर शोषण का आरोप लगाते हुए नारेेबाजी शुरू कर दी। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने सचिवों को मंच की तरफ बढ़ने से रोका तो उनमें कहासुनी हो गई। विधायक ठुकराल ने दखल देते हुए उनकी मांग पूरी करवाने का आश्वासन दिया। सचिवों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पर्वतीय जिलों के सचिवों को 50 पैसे प्रति लीटर धनराशि मिल रही है लेकिन ऊधम सिंह नगर के सचिवों को इससे वंचित रखा गया है।
विधायक के आश्वासन पर सचिव शांत हुए लेकिन उनके शांत होने के तुरंत बाद दूूध के मूल्य बढ़ोतरी न करने और पशु आहार महंगा करने को लेकर दुग्ध समिति के प्रतिनिधि और सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि दुग्ध समिति के कुछ मंचासीन प्रतिनिधि भी नीचे उतरकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ समिति के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और बजट के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कुछ प्रतिनिधियों ने आरोप-प्रत्यारोप के दौरान वार्षिक बैठक की मर्यादा तार-तार कर दी।
विज्ञापन

यूसीडीएफ के प्रतिनिधि राम पांडेय भी प्रतिनिधियों को समझाने के लिए मंच से नीचे उतरे लेकिन प्रतिनिधियों ने उन्हें घेर लिया। इसी तरह बैठक में करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। आखिर में विधायक ठुकराल ने दखल देते हुए प्रतिनिधियों व सदस्यों को टोककर सदन और वार्षिक बैठक की गरिमा बनाए रखने की अपील की जिसके बाद में मामला शांत हुआ।
खटीमा से पहुंची प्रतिनिधि लीलावती राणा ने दूध के लगातार घटते मूल्यों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा संघ की ओर से गाय का दूध 22 और भैंस का दूध 28 रुपये प्रति लीटर खरीदा जा रहा है जबकि मिनरल वाटर की बोतल 30 रुपये प्रति लीटर तक बिक रही है। यानी दूध पानी से भी सस्ता हो गया है। उन्होंने कहा कि दूध का न्यूनतम मूल्य 32 रुपये किया जाए।
साथ ही प्रतिनिधियों ने भारत में विदेशों से दूध के आयात पर रोक लगाने की मांग की। वहां पर दुग्ध संघ अध्यक्ष अर्जुन रौतेला, यूसीडीएफ अध्यक्ष रेखा बिष्ट, बृजेश सिंह, साहब सिंह, राजवीर सिंह, किरन माजिला, गोविंद खोलिया, राजेंद्र सिंह रुमाल, होशियार भंडारी, नंदन कन्याल, पुष्पा चौसाली, रामनारायण चौहान, तिलकराज गंभीर, नारायण बिष्ट, राधा देवी, दीया देवी, रीना राना आदि थे।
93 करोड़ रुपये का बजट हुआ पास
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की वार्षिक बैठक में 93 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। जबकि वर्ष 2019-20 में 90 करोड़ रुपये बजट पास किया था। अध्यक्ष अर्जुन रौतेला ने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और लोगों को दुग्ध समितियों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
नहीं पहुंचे सहकारिता मंत्री
रुद्रपुर। वार्षिक बैठक में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत को बतौर मुख्य पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंच सके। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि किन्हीं कारण से वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें