फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य की राह दिखा गया चोपता-मोनाल स्नो एडवेंचर कार्निवाल

विज्ञापन
दो दिवसीय चोपता-मोनाल स्नो एडवेंचर कार्निवाल के समापन पर मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक के साथ आयो? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
दो दिवसीय प्रथम चोपता-मोनाल स्नो एडवेंचर कार्निवाल भविष्य की राह दिखा गया। पर्यटन, तीर्थाटन व एडवेंचर की अपार संभावनाएं के साथ ही भविष्य में पहाड़ी व्यंजनों को भी नया आयाम मिल सकेगा।
विज्ञापन

रविवार को मस्तूरा स्थित आकाशकामिनी मिनी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने कहा कि दो दिवसीय महोत्सव ने सुखद भविष्य की राह दिखा दी है। तुंगनाथ घाटी में पर्यटन, तीर्थाटन एवं साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने महोत्सव को भविष्य में और भव्य बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आयोजकों के कठिन परिश्रम से महोत्सव सफल रहा। उन्होंने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले युवाओं से अतिथि देवो भव: की तरह कार्य करने की अपील की। वहीं उत्तराखंड रसोई की मास्टर ट्रेनर विजयलक्ष्मी गुसाई ने कहा कि महोत्सव के जरिए पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने की पहल हुई है, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। सीडीओ सरदार सिंह चौहान ने कहा कि जनपद में साहसिक खेलों के प्रशिक्षण व आयोजन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लिए इच्छुक युवाओं को भी आगे आना होगा। दो दिवसीय महोत्सव के समापन पर महिला मंगल दल सारी, पठाली, मक्कू की महिलाओं ने लोक संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य व गीतों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर पांडवाज क्रिएशन की सुरली धुनों व लोक गायक रजनीकांत सेमवाल के गीतों पर युवा/युवतियां खूब थिरके। लक्ष्मण सिंह नेगी व दिवाकर गैरोला के संचालन में हुए समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, रीना बिष्ट, कुलदीप कंडारी, ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय, कनिष्ठ शैलेंद्र कोटवाल, नपं अध्यक्ष विजय राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, ग्राम प्रधान योगेंद्र नेगी, कुंवर सिंह बजवाल, मनोरमा देवी, डा. कैलाश पुष्पवाण, प्रदीप बजवाल, दिनेश बजवाल, मुकेश नेगी, शिव सिंह रावत, कर्मवीर कुंवर, मनोज कोठारी, एसडीएम वरुण अग्रवाल, जयवीर बधाणी, सुशील नौटियाल आदि थे।
फोटो प्रदर्शनी रही मुख्य आकर्षण
ऊखीमठ। कार्निवाल के समापन पर बबूल जंगली, यशपाल नेगी और मनोज पटवाल की बर्ड वाचिंग, तीर्थाटन व पर्यटन से जुड़ी फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की प्रकृति को रूबरू कराती तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
विज्ञापन

कलेवा का लिया आनंद
ऊखीमठ। कार्निवाल के आखिरी दिन समारोह में शामिल सभी लोगों को महिला समूहों द्वारा तैयार किया गया कलेवा वितरित किया गया। रोट-अरसे, गुलगुले, उड़द के दाल की पकौड़ी आदि व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया।
का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। इस मौके पर महोत्सव व प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षणार्थियों व महिला समूहों को पुरस्कृत भी किया गया।

ऊखीमठ के मस्तूरा में दो दिवसीय चोपता-मोनाल स्नो एडवेंचर कार्निवाल के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें