फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीड-डे मील चावल घटिया, डीलर का लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने धनपुर पट्टी के ग्राम पंचायत भुनका के राजकीय प्राथमिक व राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर राप्रावि पल्ला में प्रधानाध्यापक के बिना सूचना अवकाश पर होने और प्रोक्सी टीचर द्वारा बच्चों को पढ़ाने की बात सामने आई। यहां मीड-डे-मील के चावल की गुणवत्ता भी खराब पाई गई, जिस पर डीएम ने ग्रेन डीलर का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रोक्सी टीचर को लेकर विभाग से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

दूरस्थ भुनका गांव पहुंचकर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने यहां संचालित दो प्राथमिक विद्यालय और हाईस्कूल का निरीक्षण किया। राप्रावि भुनका पल्ला में प्रधानाध्यापक बिना सूचना के अवकाश पर थे। विद्यालय में पंजीकृत 16 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। शिक्षक की अनुपस्थिति में एसएमसी द्वारा रखे प्रोक्सी टीचर द्वारा बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही थी। डीएम ने मीड-डे-मील भोजन और किचन का भी जायजा लिया। इस दौरान किचन में न साफ-सफाई मिली और न चावलों की गुणवत्ता ठीक मिली। नाराजगी जताते हुए उन्होंने भोजनमाता को किचन व बर्तनों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानाध्यापक से बिना सूचना अवकाश पर पर स्पष्टीकरण मांगा। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी को ग्रेन डीलर, जिसके द्वारा स्कूल को चावल वितरित किया जाता है, का लाइसेंस रद्द करने के आदेश भी दिए। डीएम ने राजकीय हाईस्कूल भुनका का निरीक्षण किया। यहां तैनात पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं में सिर्फ दो और 18 छात्र-छात्राओं में 17 बच्चे उपस्थित पाए गए। सहायक शिक्षक नरेंद्र चंद्र गोस्वामी द्वारा बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक अवकाश पर हैं। जबकि दूसरे शिक्षक बीते मार्च से पौड़ी अटैच हैं। वहीं, परिचालक जुलाई से अनुपस्थित है। इसके बाद डीएम ने राप्रावि पोखरी का निरीक्षण भी किया। मौके पर ग्राम प्रधान एसएस राणा, एचएस राणा, एलएस राणा, आरएस राणा, राम सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें