फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बूथों पर सुबह से ही लगने लगी थी भीड़

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के खेड़ाखाल मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंची मह? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
दोनों विस में अपराह्न 3 बजे तक 50 फीसदी मतदान हुआ। कई पोलिंग बूथों पर सुबह से मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। बूथों पर युवा, महिला और बुजुर्ग वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

जिले की रुद्रप्रयाग विधानसभा के 188 और केदारनाथ विस के 173 पोलिंग बूथों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था। सुबह हल्की ठंड के बीच पहले एक घंटे में मतदेय स्थलों पर 5 से 5.5 फीसदी ही मतदान हुआ। लेकिन दिन चढऩे और धूप चटक होने के साथ मतदान में भी तेजी आने लगी। इस दौरान दोनों विस के कई बूथों पर वोटरों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। बुजुर्ग तीन महिलाओं ने बताया वह पिछले साठ वर्ष से प्रत्येक चुनाव में मतदान करते आ रहे हैं। जखोली विकासखंड के 108 ग्राम पंचायतों के सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई। उधर, केदारनाथ विस के अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी, ऊखीमठ में भी सुबह से वोट देने को लेकर वोटर उत्साहित नजर आए। गौंडार में पांच बजे तक 83 फीसदी मतदान हो गया था। यहां 206 मतदाताओं में 174 ने वोट डाल दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें