फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अतिक्रमणमुक्त कराई जा रही 208 तालाबों की जमीन

विज्ञापन
जिले के खटीमा में मनरेगा से तैयार किया गया तालाब। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम के निर्देश पर जिले में अतिक्रमण की जद में आए तालाबों को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राजस्व विभाग ने 523 तालाबों में से 208 तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त किया है। इन तालाबों में मनरेगा से खुदाई कराने के बाद ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया जाएगा। भविष्य में इन तालाबों में स्वयं सहायता समूह या अन्य माध्यमों से मछली पालन की योजना है।
विज्ञापन

दरअसल राजस्व विभाग के अभिलेखों में सात ब्लॉकों में 523 तालाब दर्ज हैं लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते तालाबों को सुखाकर उनमें कब्जे किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन के संज्ञान में यह मामला आने पर तालाबों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
एडीएम उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि अभिलेखों के अनुसार सबसे अधिक रुद्रपुर में 165 तालाब कागजों में दर्ज हैं। इसके अलावा बाजपुर में 12, गदरपुर में 30, जसपुर में 53, काशीपुर में 46, खटीमा में 95 और सितारगंज में 122 तालाब शामिल हैं। प्रशासन ने जमींदोज हो चुके 208 तालाबों को अतिक्रमण से मुुक्त कराकर मनरेगा विभाग को दिए हैं। इन तालाबों को नए सिरे से खुदवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, डीडीओ अजय सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें अतिक्रमणमुक्त कराए गए 208 तालाबों की सूची मिली है। इनमें से 168 जगहों पर तालाब निर्माण का काम चल रहा है। इसके अलावा मनरेगा से 96 तालाब निर्मित किए गए हैं।
बताया कि तालाबों को खुदवाकर ग्राम सभा के सुपुर्द किया जाएगा। इनमें बरसात का पानी या अन्य माध्यमों से पानी भरा जाएगा। इसके बाद ग्राम सभा की ओर से प्रस्ताव आने पर उसमें मत्स्य पालन के लिए स्वयं सहायता समूह या अन्य को दिया जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड अतिक्रमण मुक्त कराए तालाब कार्य शुरू
बाजपुर 9 9
गदरपुर 25 25
जसपुर 53 14
काशीपुर 06 06
खटीमा 82 82
रुद्रपुर 07 07
सितारगंज 26 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें