विकलांगों की मदद के लिए बाबा शनिनाथ महाराज की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में बुधवार को टॉस जीतकर काशी जन सेवा सांस्कृतिक समिति की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 117 रन बनाए। टीम की ओर से हरि ने 39 और खेम प्रसाद ने 20 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अटैक क्लब श्रीनगर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन ही बना पाई। मुख्य अतिथि कुलदीप रावत ने कहा कि यह प्रतियोगिता जिस उद्देश्य के लिए आयोजित की गई, वह सराहनीय है।
बीईओ केएस राणा ने खिलाड़ियों की खेल भावना व अनुशासन की प्रशंसा की। बाबा शनिनाथ महाराज ने कहा कि प्रवेश शुल्क से प्राप्त राशि विकलांगों पर खर्च की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र असवाल, ग्राम प्रधान मदन मोहन अग्रवाल, पृथ्वीधर शुक्ला, राकेश तिवारी, आनंद सिंह राणा, हर्षवर्धन शुक्ला, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, डा. हर्षवर्धन बेंजवाल आदि मौजूद थे।