फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा उक्रांद

Wed, 13 Jan 2016 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बिगुल फूंक दिया है। पार्टी की 18 जनवरी को जिला मुख्यालय में होने वाली बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र चमोली ने बताया कि उक्रांद आगामी चुनाव में एक विकल्प के तौर पर उतरेगी। हरिद्वार पंचायत चुनाव परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता प्रदेश में परिवर्तन चाहती है। चुनाव तैयारियों के तहत उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ अभियान को लेकर पार्टी फरवरी से गांव-गांव का भ्रमण कर जनता को भाजपा-कांग्रेस की कथनी और करनी के बारे में बताएगी।
विज्ञापन


श्रीनगर बुधवार को जीएमवीएन गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में उक्रांद (पी) के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि राज्य में माफिया तंत्र हावी है। गैरसैंण के अलावा कहीं भी राजधानी को स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्रांद अब राज्य को बचाने की लड़ाई लड़ेगा। इसके तहत दल राज्य बचाओ यात्रा 30 चरणों में पूरी करेगा। दल 2017 के विधान सभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।

दल के संरक्षक मदन मोहन नौटियाल ने कहा कि राज्य निर्माण के 15 वर्षों बाद भी स्थानीय उत्पादों के लिए कोई उद्योग नहीं लगाया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान दल के देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष गणेश भट्ट, प्रेमदत्त नौटियाल, रविंद्र प्रताप, सुमन जुयाल, मधुसूदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें