फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जख देवता का ठौ छन भैजी, तख हमरा गौ छन भैजी

Fri, 27 Nov 2015 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊखीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि मेले लोक संस्कृति, रीति-रीवाज व धार्मिकता का भी बोध कराते हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह व ब्लाक प्रमुख संत लाल शाह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


 मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का का शुभारंभ एमएल पब्किल स्कूल नाला, गुप्तकाशी और राजकीय कन्या हाईस्कूल ऊखीमठ के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और शिव स्तुति से किया।

 इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर ऊखीमठ, नवोदय विद्यालय जाखधार, जूनियर हाईस्कूल गरवाली व पेंज, प्राथमिक विद्यालय पेंज के छात्र-छात्राओं ने जख देवता का ठौ छन भैजी, तख हमरा गौ छन भैजी, ठंडो रे ठंडो मेरा पहाड़ ही हवा ठंडी, कैन लगाई बाड़ली, हे रुडी मिजाज रुडी मिजाजा.. भलु लगदू भनुली तेरु मठु-मठु हिटण.. सहित थड्या, चौंफला, झुमेलो आदि लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों से मेलार्थियों का मन मोहा।
विज्ञापन


मेले में लगे 25 स्टॉल
ऊखीमठ। मद्महेश्वर मेले में वन विभाग, उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य, उरेडा, समाज कल्याण, बाल विकास सहित 25 विभागों ने स्टाल लगाए हैं। मेले में भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक भी लोगों को बैंक योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू  
मेले के दूसरे दिन चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक आशा नौटियाल व सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत ने किया। उद्घाटन मैच में डा. जैक्सवीन नेशनल इंटर कालेज गुप्तकाशी की टीम ने आयुर्वेदिक फार्मेसी विद्यापीठ और दूसरे मैच में अगस्त्यमुनि ने मक्कू मठ-पाव की टीम को पराजित कर दूसरे दौर में पराजित किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्राफी दी जाएगी।

विकलांग प्रमाणपत्र दिए
मेले के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग ने स्टाल लगाकर विकलांगों की जांच कर उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके पर मौजूद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने विभागीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। रांसी गांव निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत ने कुछ जरूरतमंदों की आर्थिक मदद की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें