फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को दी रोजगार व स्वरोजगार की जानकारी

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में करियर काउंसलिंग वर्कशाप में तीलू रौतेली बबीता रावत को सम्मान? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
युवाओं को करियर के प्रति जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय में एक दिवसीय करियर काउंसिलिंग वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने पशुपालन, कृषि, उद्यान, मत्स्य, डेयरी, बैंकिंग सहित अन्य क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं को लेकर युवाओं को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

गुलाबराय मैदान में आयोजित वर्कशाप में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने कहा कि युवाओं को अपने करियर के प्रति गंभीर होने की जरूरत है। इंटरमिडिएट की पढ़ाई के बाद वे किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, ये स्पष्ट होना चाहिए। मशरूम गर्ल बबीता रावत ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में स्वरोजगार का वृहद क्षेत्र है। पशुपालन अधिकारी डा. राजीव गोयल ने कहा कि विभाग में कई योजनाएं हैं, जिनके जरिए युवा ग्राम स्तर पर स्वरोजगार कर सकते हैं। जिला सेवा योजन अधिकारी कपिल पांडेय ने कहा कि समय-समय पर विभागीय स्तर पर रोजगारपरक शिविर आयोजित किए जाते हैं। वर्कशाप में दिनेश सिंह चौधरी, लीलानंद थपलियाल, प्रदीप कुमार, संदीप प्रसाद, मुकेश प्रसाद सेमवाल, भगवान सिंह, शुभम काला, विशु भंडारी, महेंद्र सिंह रावत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी संजय सिंह बुटोला, किशन सिंह रावत, जयकृत कंडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें