फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गांव में रहेंगे तो होगा विकास

Thu, 08 Feb 2024 10:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भाजपा मंडल सतेराखाल चोपता मंडल में गांव चलो अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में चले अभियान में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रुद्रप्रयाग अरुण चमोली ने किया। उन्होंने गांव चलो अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आजकल सभी लोग अपना गांव छोड़कर शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। लोगों को बाहर न जाकर अपने गांव की मिट्टी की खुशबू को समझना है, ताकि गांव के साथ क्षेत्र का विकास हो सके। इस मौके पर मंडल महामंत्री विक्रम पेलडा, अर्जुन नेगी, जिला मंत्री गंभीर सिंह बिष्ट, जीत सिंह मेवाल, रामेश्वर सेमवाल, प्रधान मायकोटि अमित प्रदाली समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें