फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज नहीं खुला, तो होगा जनांदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
तल्लानागपुर में डिग्री कॉलेज की घोषणा पूरी नहीं होने पर संघर्ष समिति ने रोष जताया है। तल्लानागपुर संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद वशिष्ठ ने कहा कि वर्ष 2016 में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मयकोटी के ग्राम प्रधान व वन पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर 349 नाली भूमि का नक्शा राजस्व विभाग को प्रमाणित करने के लिए भेजे हैं। डिग्री कॉलेज के अभाव में क्षेत्र के 70 से अधिक गांवों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग व श्रीनगर जाना पड़ता है। वर्ष 2019 में समिति के अध्यक्ष पूर्ण सिंह नेगी, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से मिले थे। तब, उन्होंने डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन्होंने दो माह के भीतर डिग्री कॉलेज के संचालन का शासनादेश नहीं होने पर जनांदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें