फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के सिलगढ़ पट्टी के टाट गांव में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार 11.30 बजे रात्रि को टाट गांव में कुंवर सिंह पुत्र बादर सिंह के मकान के एक हिस्से में आग लग गई। इस दौरान परिवार के सभी लोग गांव में एक विवाह आयोजन में गए थे। वहां से लौटे तो देखा कि मकान का एक हिस्सा धूं-धूंकर जल रहा है। पीड़ित परिवार के लोगों के साथ अन्य ग्रामीणों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग की तेज लपटों से मकान के एक कमरा जलकर राख हो गया। शुक्रवार को एसडीएम परमानंद राम के निर्देश पर स्थानीय राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। बताया कि पीड़ित परिवार के मकान का एक कमरा व उसमें रखा राशन, कपड़े और अन्य सामग्री भी जल गई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें