फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी क्रिकेट स्पोर्ट्स क्लब ने दो विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम सीनियर जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में हनी क्रिकेट स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने केदांश क्लब को दो विकेट से हराया। विजेता टीम के अरविंद सिंह को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

खेल मैदान में आयोजित लीग प्रतियोगिता के सातवें दिन खेले गए मैच में टॉस जीतकर केदांश क्लब की टीम ने 27.5 ओवरों में 128 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक रतूड़ी ने 45 रन, आदित्य राणा ने 27 व सुरेश सिंह ने 18 रन बनाए। क्षेत्ररक्षण करने वाली हनी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अभिषेक भट्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन पर चार विकेट लिए। इसके बाद लक्ष्य का पीछे करने उतरी हनी क्लब की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन आशीष के 43 एवं अरविंद के 43 रनों की बदौलत टीम को जीत मिली। इस मौके पर संजय गोस्वामी, दीपक रावत, मनवर नेगी, सुबोध, वीरपाल लाल सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें