फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम स्टे यात्रा भी करेंग शुरू

Thu, 26 Nov 2015 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊखीमठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां जीआईसी मैदान में मेले का शुभारंभ पर सीएम रावत ने कहा कि प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। यात्रियों को हवाई सेवा के माध्यम से देवभूमि में प्रकृति की नेमतों और हिमशिखरों के दर्शनों कराए जाएंगे।
विज्ञापन


पैरा ग्लाइडिंग की संभावनाओं को देखते हुए इसे विकसित करने पर ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग के माध्यम से रोजगार के अवसर मुहैया करने के प्रयास होंगे। उन्होंने मद्महेश्वर को पांचवे धाम के रूप में विकसित करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने प्रशासन से रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा और ऊखीमठ में पार्किंग निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने को भी कहा।

केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत ने सीएम को मांगपत्र दिया। मेलाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण ने मुख्यमंत्री को नगर की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर डा. जैक्सवीन नेशनल इंटर कालेज गुप्तकाशी के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट के संचालन में हुए कार्यकम में जिलाधिकारी डा. राघव लंगर, एसपी पीएन मीणा, एसडीएम यूएस चौहान, ब्लाक प्रमुख संत लाल शाह, जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, मीना पुंडीर, व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, मेला संस्थापक सदस्य जगत राम सेमवाल, रमेश नौटियाल, कुंदी लाल, मोहन सिंह रावत, महेश तिवारी सहित  मेला समिति के पदाधिकारी व नगर पंचायत के सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने मेला स्थल पर लगे विभागों के स्टालों का दीप प्रज्जवलन के साथ उद्घाटन किया। मेले के शुभारंभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, कन्या हाईस्कूल ऊखीमठ, स्वामी परवनानंद भारत सेवाश्रम संघ, प्राथमिक विद्यालय बरंगाली, ऊखीमठ व पेंज के छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दोपहर बाद महिला व युवक मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे।



ऊखीमठ में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं -
शिक्षण सत्र 2015-16 में कन्या हाईस्कूल ऊखीमठ का उच्चीकरण।
नगर पंचायत ऊखीमठ को विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये।
मद्महेश्वर घाटी के गांवों के विकास के लिए 25 लाख रुपये।
मद्महेश्वर मेला आयोजन के लिए तीन लाख रुपये।
मनसूना मेला के लिए इस वर्ष एक लाख रुपये।
ऊखीमठ-काकड़ागाड़ मोटर मार्ग की स्वीकृति।
रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा व ऊखीमठ में पार्किंग निर्माण।
2012 के आपदा पीड़ितों को पर्याप्त मदद।

संघर्ष समिति ने काटा हंगामा
ऊखीमठ। मद्महेश्वर मेला के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री के मंच से संबोधन के दौरान केदारघाटी आपदा पीड़ित संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने  हंगामा काटा। समिति के संयोजक राजाराम सेमवाल ने केदारनाथ की विधायक पर आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल को सीएम से मिलने के लिए समय नहीं देने का आरोप लगाया।  ऊखीमठ में मेला पंडाल में पहुंचे सेमवाल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के भाषण के बीच में भी कई बार उठकर गुप्तकाशी में चल रहे आंदोलन को लेकर बात कहनी चाही। लेकिन उन्हें नहीं बोलने दिया गया। ऐसे में आंदोलनकारियों खूब हंगामा काटा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें