फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में होगा हिंदी साहित्य भारती का वैश्विक सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार महाकुंभ में हिंदी साहित्य भारती की प्रतिनिधि सभा का वैश्विक अधिवेशन एवं संगोष्ठी आगामी मई में आयोजित होगी। सम्मेलन में हिंदी भारती के देश-विदेश के तीन सौ प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

हिंदी साहित्य भारती उत्तराखंड की ओर से हुई वर्चुअल बैठक में सम्मेलन व संगोष्ठी पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि हिंदी साहित्य भारती के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रवींद्र शुक्ल ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से भारत के गौरवशाली साहित्य एवं सांस्कृतिक चेतना को विश्वमंच पर प्रतिष्ठा दिलाना है। प्रदेश अध्यक्ष डा. बुद्धिनाथ मिश्र ने कहा कि उत्तराखंड में हिंदी साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। डा. अनिल शर्मा ने कहा कि हिंदी साहित्य भारती विश्व की सबसे बड़ी संस्था बन चुकी है। संचालन प्रदेश महामंत्री डा. कविता भट्ट शैलपुत्री ने किया। कहा कि हिंदी के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर भी कार्यकारिणी गठित की जा रही हैं। इस मौके पर डा. कलीराम भट्ट, ललित मोहन राठौर, महेश शर्मा, मीनू जोशी, रमाशंकर सिंह, बीना जोशी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें