फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बच्ची को उठा ले गया गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम ताल-जामण में गुलदार ने घर के अंदर से चार वर्षीय बच्ची को उठा लिया। परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार घर से करीब तीस मीटर दूर घायल बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने घायल बच्ची को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 7 बजे ताल-जामण गांव निवासी जगदीश नेगी की चार वर्षीय पुत्री घर के अंदर खेल रही थी। जबकि परिवार के अन्य लोग कीचन व अन्य कार्यों में लगे थे। इसी दौरान घर के आंगन में बंधे कुत्ते का शिकार करने के लिए गुलदार घर में घुस गया। लेकिन, कुत्ते के बजाय वह कमरे में घुसकर बच्ची को मुंह में दबाकर बाहर की ओर भाग निकला। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए है। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार बच्ची को घर से करीब तीस मीटर दूर खेतों में छोड़ गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को उठाकर परिजन सीधे सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। बच्ची के सिर व पीठ पर गहरे जख्म हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
इधर, डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा। रेंज टीम को लगातार गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में दशहत बनी हुई है। बता दें कि अगस्त में सिल्ला-ब्राह्मण गांव में गुलदार ने एक बच्ची की जान ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें