फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ! कब बनेगा फतेडू-एकलिंग-भेंट-घुराणगांव मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
दूरस्थ गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए स्वीकृत फतेडू गांव-एकलिंग-भेंट-घुराणगांव मोटर मार्ग का निर्माण नौ वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। ग्राम विकास संघर्ष समिति बुढ़ना का कहना है कि मार्ग निर्माण नहीं होने से गांवों का विकास तक नहीं हो पा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को मीलों पैदल नापना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2012-13 में बुढ़ना क्षेत्र के एकलिंग, भेंट, कंडवालगांव, सुनारगांव, घुराण गांव और धान्यूं को जोड़ने के लिए दो चरणों में 5 किमी मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था। लोनिवि की ओर से मार्ग का सर्वेक्षण भी किया गया लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ग्राम विकास संघर्ष समिति बुढऩा के अध्यक्ष जितेंद्र नैथानी, प्रेम प्रकाश नैथानी, एमएस गहरवार, वीएस पंवार, धर्म सिंह पंवार, जयपाल सिंह, शीशपाल सिंह का कहना है कि शासन, प्रशासन और विभाग को लिखित व मौखिक रूप में कई बार अवगत कराने के बाद भी सड़क को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण की जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उम्मीद है कि अगले दो-तीन में वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें