फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने केदारनाथ यात्रा से जुड़े लोगों की रोजी-रोटी छीनी: मनोज

Tue, 19 Nov 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का प्रचार थमने के बाद मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने अपने गृह क्षेत्र क्यूंजा घाटी के घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जनता से उनके विधायक रहते हुए क्षेत्रीय विकास और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर उनके पक्ष में वोट की अपील की।
विज्ञापन




कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा सरकार चौतरफा विफल रही है। केदारनाथ यात्रा को हाशिए पर रखकर स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी छीनने का प्रयास किया गया है। पंजीकरण के नाम पर एक बाहरी राज्य की कंपनी को ठेका देकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता, प्रदेश सरकार और भाजपा के सभी प्रपंचों को जान चुकी है। इस वर्ष जुलाई में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से प्रभावित हजारों व्यवसायियों की सुध नहीं ली गई। सरकार प्रभावितों को उचित मुआवजा भी नहीं दे पाई है। चुनाव को प्रभावित करने के लिए शराब परोस रही है। दो दिन पूर्व चोपता में वाहन पकड़ा गया था। कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे विस क्षेत्र में जगह-जगह चौकीदारी कर रहे हैं, जिससे भाजपा गांवों में शराब सप्लाई नहीं कर सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें