फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ विस क्षेत्र का उपचुनाव आज, भाजपा-कांग्रेस सहित छह प्रत्याशी मैदान में

Tue, 19 Nov 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विस उपचुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 90875 मतदाता भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशियों के राजनीतिक जीवन का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्यों पर पहुंच गई हैं।

उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आशा नौटियाल, कांग्रेस ने मनोज रावत और उत्तराखंड क्रांति दल ने डा. आशुतोष भंडारी को मैदान में उतारा है। तीन अन्य उम्मीदवार आरपी सिंह, त्रिभुवन सिंह चौहान और प्रदीप रोशन रुड़िया निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। जिनमें 44919 पुरुष और 45956 महिला मतदाता अपने विधायक का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मतदान के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड के 700 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों की चार कंपनियां तैनात की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने बताया कि 173 पोलिंग बूथों में से 130 पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। विधानसभा क्षेत्र को 2 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें