फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में जीआईसी दैड़ा का पैदल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
आकाशकामिनी नदी के तेज बहाव से हो रहे भूकटाव के कारण जीआईसी दैड़ा का पैदल मार्ग भूस्खलन की चपेट में आ गया है। शिक्षक-अभिभावक संघ ने लोक निर्माण विभाग से अन्यत्र सुरक्षित रास्ता बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश के कारण इन दिनों आकाशकामिनी नदी का बहाव काफी तेज है। इस कारण भूकटाव हो रहा है। ऐसे में जीआईसी दैड़ा का पैदल मार्ग भी भूस्खलन से अति संवेदनशील हो गया है। रुक-रुककर मिट्टी व पत्थर गिरने से स्कूली बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। जीआईसी दैड़ा में उषाड़ा, हुड्डू, कर्णधार, कांडा, बरंगाली, दैड़ा, ग्वाड़-ढिलणा के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन हालात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष महावीर सिंह बजवाल, ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान महावीर सिंह नेगी, बीरेंद्र राणा ने सुरक्षित रास्ता बनाने की मांग की है। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनोज भट्ट का कहना है कि मानवीय आधार पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पैदल मार्ग का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें