रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर पहाड़ी से आए मलबे को हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : RUDRAPRYAG
लगातार हो रही बारिश से रुद्रपयाग-गौरीकुंड हाईवे कई स्थानों पर खतरनाक बना हुआ है। आलम यह है कि लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे है। बुधवार रात्रि से हुई भारी बारिश से फाटा से आगे हाईवे कई स्थानों पर कुछ समय के लिए बाधित रहा। जबकि कई स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे।
लगातार हो रही भारी बारिश से गौरीकुंड हाईवे पर आवाजाही करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। बुधवार तड़के सुबह से हुई भारी बारिश से फाटा से सोनप्रयाग तक कई स्थानों पर हाईवे अवरुद्ध हो गया। जबकि फाटा से करीब एक किमी आगे जलनदों धारे के समीप, चंडीकाधार व रामपुर के समीप बोंराधार में पहाड़ी पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पहाड़ी पर मंडरा रहा खतरा क्षेत्रीय जनता के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। बुधवार सुबह बारिश से सोनप्रयाग के कुछ आगे पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर गिरने से सुबह 9 बजे तक हाईवे बंध हो गया, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ा। केदारघाटी के सामाजिक कार्यकर्ता विजय जमलोकी, नितिन जमलोकी, प्रमोद नौटियाल, योगेंद्र तिवारी, अंकित, रोबिन आदि व्यापारियों का कहना है कि बारिश में जहां हाईवे हर बार अवरुद्ध हो रहा है, लेकिन रात्रि के समय केदारनाथ जा रहे यात्री आवाजाही कर रहे है। संवाद