फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी बनकर पहाड़ की सेवा करेंगे रुद्रप्रयाग के तनुज

विज्ञापन
हाईस्कूल में प्रदेश में तीसरा व जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आभा देवी सरस्वती विद्या म? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
आभा सरस्वती विद्या मंदिर सुमाड़ी-भरदार के छात्र तनुज जगवाण ने उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है और प्रदेश की मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर रहे। तनुज आईएएस अधिकारी बनकर पहाड़ की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

तनुज स्कूल में पढ़ाई के साथ ही घर पर भी नियमित 6 घंटे पढ़ाई करते थे। स्कूल समय के दौरान हमेशा सुबह 4 बजे उठना उनकी दिनचर्या में शामिल था। शिक्षकों से प्रेरणा व मार्गदर्शन मिला और घर-परिवार के सहयोग से यह उपलब्धि मिली है। जखोली ब्लाक के मेदनपुर गांव निवासी तनुज जगवाण के पिता सुरजीत सिंह जगवाण शिक्षक हैं, जबकि माता निर्मला देवी गृहणी हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए पिता ने सुमाड़ी में किराए पर कमरा ले रखा है। तनुज के पिता ने बेटे की सफलता का श्रेय स्कूल प्रशासन और बेटे की कठिन मेहनत को दिया। ब्यूरो
चमोली जिले की मेरिट में नौवा स्थान
96.40 अंकों के साथ रितिका चमोली जिले की टॉपर
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में उमा सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल कर्णप्रयाग की रितिका डिमरी ने 96.40 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में नौवा और चमोली जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारायणपुर नौली गांव की रितिका डिमरी के पिता स्व. कांति बल्लभ आईटीआई में शिक्षक थे और माता गृहणी हैं। रितिका सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य बीरपाल सिंह रावत, परीक्षा प्रभारी महेंद्र कंडारी, शिक्षक राकेश रतूड़ी, संतोष कंडवाल, हिम्मत नेगी, अनूप बलूनी, विनोद कुकरेती, शैलेश तोपाल, दीपा रावत, लक्ष्मी भारद्वाज ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन

पौड़ी जिले में शिवानी रावत बनीं टॉपर
शिवानी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर करेंगी देश सेवा (97.60)
कोटद्वार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं बोर्ड परीक्षा में कोटद्वार की शिवानी रावत ने 97.60 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। शिवानी ब्राइट कैरियर चिल्ड्रन एकेडमी निंबूचौड़ में पढ़ती हैं। उसने 10वीं बोर्ड परीक्षा में हिंदी में 94, अंग्रेजी में 98, गणित में 100, विज्ञान में 98 और सामाजिक विज्ञान में 98 जबकि अतिरिक्त विषय सूचना प्रौद्योगिकी में 90 अंक प्राप्त किए हैं। उसने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छात्राओं में दूसरा और ओवरऑल में तीसरा रैंक हासिल की। धमंडपुर निवासी पूर्व सैनिक नागेंद्र सिंह रावत और गृहणी भारती देवी की होनहार बेटी शिवानी ने बताया कि वह कंप्यूटर साइंस की शिक्षा लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उसने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए छह से आठ घंटे तक निरंतर पढ़ाई की है। अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को देते हुए उसने 12वीं में भी स्टेट टॉप करने का अपने मम्मी पापा को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें