रुद्रप्रयाग। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान एक दुकान में नमकीन के एक्सपायरी पैकेट मिले जिन्हें मौके पर नष्ट कराया गया। साथ ही कुट्टू का आटा और सूजी के सैंपल भी लिए।
शुक्रवार को खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों होटल, रेस्टोरेंट, परचून व मिठाई की दुकानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभिहित अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल ने बताया कि एक प्रतिष्ठान में एक्सपायर नमकीन मिलने पर टीम ने सख्त चेतावनी के साथ संबंधित नमकीन के पैकेटों को नष्ट कराया। एक दुकान से कुट्टू का आटा और पैक्ड सूजी के 2 सैंपल लिए। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सेमवाल ने बताया कि दुकानदारों स्वामियों को बासी मिठाइयों का विक्रय न करने, एक्सपायरी खाद्य सामग्री दुकान में न रखने के निर्देश दिए। संवाद