फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ईई को गाड़ी से उतार कीचड़ में चलाया, वीडियो वायरल

विज्ञापन
मयाली-रणधार मोटर मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई को ग्रामीणों ने कीचड़ में उता - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के बांगर क्षेत्र को जोड़ने वाले मयाली-रणधार मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उन्हें वाहन से नीचे उतारकर सड़क पर पड़े गड्ढे, जो बरसात के पानी से लबालब थे, पर चलने को कहा। उन्होंने ईई को सड़क की बदहाली दिखाते हुए नारेबाजी भी की। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बीते 4 सितंबर को अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस बांगर में दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से वार्ता के लिए जा रहे थे। इस दौरान आंदोलनकारियों का मांगों को लेकर ढोल-दमाऊं के साथ प्रदर्शन चल रहा था। उन्होंने अधिशासी अभियंता का वाहन रोक लिया और बाहर आने को कहा। उन्होंने उन्हें मयाली-रणधार मोटर मार्ग की बदहाली से रूबरू कराया। नाराज लोगों का कहना था कि वे लंबे समय से इस बदहाल मार्ग से आवाजाही को मजबूर हैं। अधिकारी भी वाहन से उतरें और बरसाती पानी से भरे गड्ढ़ों में लोगों के साथ चलें। ग्रामीणों के विरोध के बीच लोनिवि अधिशासी अभियंता को कीचड़ से लबालब सड़क पर करीब एक किमी तक प्रदर्शनकारियों के साथ चलते रहे। इधर, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि बदहाल मार्ग का प्राथमिकता से सुधार किया जाएगा। साथ ही मोटर मार्ग निर्माण को लेकर प्रशासन के माध्यम से पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें