फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, खेतों में घुसा मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खांकरा ने दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग के निर्माण में लोनिवि व ठेकेदार पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कार्यदायी विभाग की ओर से कटिंग से निकल रहे मलबे को जहां-तहां फेंका जा रहा है जिससे रामपुर गांव को खतरा पैदा हो रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कैलाश, पूर्व प्रधान नरेंद्र ममगाईं का कहना है कि लोनिवि की ओर से पांच किमी दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। रामपुर गांव के ऊपर से गुजर रही सड़क का मलबा ग्रामीणों के खेतों, गोशाला व आवासीय मकानों तक पहुंच रहा है। साथ ही पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क निर्माण के लिए कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ काटकर किनारे रखे गए हैं जो कभी भी किसी खतरे का कारण बन सकते हैं। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से निर्माणाधीन मोटर मार्ग से हो रहे नुकसान की भरपाई, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत और लोनिवि को मानकों के तहत कार्य करने के निर्देश देने की मांग की है। अन्यथा ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें