फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कोट मल्ला गांव में लगाए औषधीय पौधे

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कोट मल्ला गांव में औषधीय पादपों का रोपण करते हुए डीएम मनुज गोयल। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के रानीगढ़ पट्टी के कोट मल्ला गांव में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने रोजमैरी समेत अन्य कई औषधीय पादपों का रोपण किया। इस मौके पर प्रगतिशील काश्तकारों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कोट मल्ला गांव पहुंचे। वहां पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली की मौजूदगी में औषधीय पादपों का रोपण किया। डीएम ने रोजमेरी, लैवेंडर और डंडेलिओन समेत अन्य कई प्रजाति के औषधीय पादप रोपे। राष्ट्रीय कृषि प्रसार एवं प्रौद्योगिकी मिशन के तहत कृषि विभाग की ओर से इनोवेटिव गतिविधियों की शुरूआत न्याय पंचायत मरोड़ा से की गई। जिलाधिकारी ने काश्तकारों को अन्य भूमि चिह्नित कर फलोत्पादन के लिए भी प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने हस्तशिल्प को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने बताया कि जखोली ब्लॉक के सकलाना, बजीरा व धरियांज में भी औषधीय पादपों की खेती की जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमन देवी, राघवेंद्र चौधरी, नागेंद्र कप्रवाण, अजय टम्टा, हरेंद्र सिंह, गीता देवी, प्रभा देवी, लक्ष्मण चौधरी, प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें