फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जिला कार्यकारिणी गठित, गिरीश बने अध्यक्ष

Sun, 16 Aug 2026 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चतर सिंह पंवार और पवन चंद्र बैरवाण उपाध्यक्ष बने
संवाद न्यूज एजेंसी

अगस्त्यमुनि। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक हुई। इसमें तीनों ब्लॉकों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से गिरीश चौहान को क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन रुद्रप्रयाग का जिला अध्यक्ष चुना।
विज्ञापन

वहीं चतर सिंह पंवार और पवन चंद्र बैरवाण उपाध्यक्ष, योगिता रावत सचिव, मंजू ममगाईं सहसचिव, विक्रम सिंह पटवाल कोषाध्यक्ष और मनीष बगवाड़ी मीडिया प्रभारी बनाए गए। पंकज शुक्ला को संरक्षक और प्रदीप त्रिवेदी को उपसंरक्षक मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष गिरीश चौहान ने कहा कि संगठन क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं और मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएगा। उन्होंने मानदेय में बढ़ोतरी, वित्तीय अधिकार बढ़ाने और सदस्यों की अनदेखी जैसे मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने की बात कही। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता ऊखीमठ ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें