फोटो
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड आयुष मंत्रालय और सोसाइटी फॉर माउंटेन एप्रोप्रियेट रिसोर्स डेवलपमेंट की ओर से जखोली ब्लॉक में शतावरी के औषधीय एवं पोषण संबंधी महत्व को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जीआईसी कोट बांगर, जीआईसी कैलाश बांगर, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रणधार बांगर और जीआईसी गंगानगर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और काश्तकारों को शतावरी के उपयोग, औषधीय गुण, खेती की संभावनाओं और उत्पादन तकनीक की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों के साथ शतावरी के पौधों का रोपण भी कराया गया। वहीं जखोली ब्लॉक के करीब 10 गांवों के 200 काश्तकारों को 10 हजार शतावरी के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. बीएस मेगवाल, डॉ. प्रवीण जोशी और सचिव भूपेंद्र जगवाण सहित संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ससंवाद