फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क मोटर मार्गों पर पैदल चलना भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के संपर्क मोटर मार्ग हादसों का सबब बने हुए हैं। नया बस अड्डा को जोड़ने वाला मोटर मार्ग जहां खस्ताहाल हो रखा है, वहीं इंटर कॉलेज को जोड़ने वाला मार्ग हादसों को न्योता दे रहा है। वहीं ग्राम पंचायत पाटा में पैदल मार्ग के टूटने से एक मकान खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी, जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, अशोक चौधरी आदि का कहना है कि प्रशासन, पालिका व कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही से मार्गों की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। मार्गों से गुजर रहे अधिकारियों को बदहाली नहीं दिख रही है। उन्होंने आंतरिक संपर्क मोटर मार्गों का एक माह में सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाटा में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से एक मकान खतरे की जद में आ गया है। प्रभावित गुड्डी देवी ने राजस्व विभाग से निरीक्षण कर मलबा सफाई व पुश्ता निर्माण की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें