फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भक्तों ने झेला जाम, विधायक भी हुए आम

Thu, 06 Feb 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
तिलवाड़ा-कंडाली मेाटर मार्ग पर यूं रही जाम की ​स्थिति। मंदिर तक पहुंचने के लिए दो किमी से अ​धिक
विज्ञापन

विज्ञापन
ओम प्रकाश बहुगुणा

तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के कंडाली गांव में 12 वर्ष बाद हो रहे मां इंद्रासणी के नौ दिवसीय महायज्ञ अनुष्ठान में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के चलते तिलवाड़ा से कंडाली तक लंबा जाम लग रहा है, जिस कारण भक्तों को दो से तीन किमी तक पैदल दौड़ लगानी पड़ी।

विधायक भरत सिंह चौधरी को भी पैदल दूरी नापनी पड़ी। पुलिस को सिंगल लेन सड़क और अपेक्षा से अधिक वाहनों के चलते जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बृहस्पतिवार को कंडाली गांव में मां इंद्रासणी के महायज्ञ के आठवें दिन सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। सिंगल लेन सड़क पर मंदिर जाने और दर्शन कर वापस लौट रहे भक्तों के वाहनों के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


हालात यह हुए कि तिलवाड़ा पुल से शीशो तक वाहनों का लंबा रेला लग गया, जिस कारण कुछ देर के लिए कई जगहों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। हालत इस कदर खराब हो गए थे कि कई लोग अपने दोपहिया वाहन सड़क के ऊपरी तरफ छोड़कर पैदल ही चलने लगे। कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ जाम के खुलने का इंतजार करते रहे।

वहीं अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पहुंचे विधायक भरत सिंह चौधरी सहित अन्य कई लोगों को भी दो से ढाई किमी पैदल नापना पड़ा। जाम की विकट स्थिति को देखते हुए विधायक ने अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी को फोन कर किया, जिसके बाद पुलिस जवान मोटर मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे। लेकिन, अपेक्षा से अधिक वाहनों के चलते पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 9 बजे तक तिलवाड़ा-कंडाली के बीच सामान्य यातायात था, लेकिन दिन चढ़ने के बाद वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगना शुरू हो गया था। उधर, कंडाली गांव में भी मंदिर परिसर से लेकर लगभग दो सौ मीटर क्षेत्र में कई दुकानें खुली हैं। साथ ही यहां भक्तों की भीड़ से पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी। संवाद

देवी के दर्शनों के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के सिलगढ़ पट्टी के कंडाली गांव में आराध्य मां इंद्रासणी देवी के नौ दिवसीय महायज्ञ में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। स्थानीय सहित प्रवासी और बाहरी गांवों के हजारों श्रद्धालु देवी के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। अनुष्ठान के आठवें दिन भव्य जलकलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों देवी भक्त शामिल हुए। बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से ही मां इंद्रासणी की विशेष पूजा शुरू हो गई थी। पुजारियों ने देवी का अभिषेक कर आरती उतारी। इसके उपरांत मंदिर परिसर में महायज्ञ के तहत आहुतियां दी गईं। इस जैली गांव स्थित सिमला तोक स्थित जलकुंडी से मंदिर तक 500 जल कलश के साथ भव्य यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में देवी भक्त, शामिल हुए। इन कलशों का जल देवी इंद्रासणी को अर्पित किया गया। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि 12 वर्ष बाद हो रहा यह धार्मिक अनुष्ठान ज्ञान का भंडार है। इंद्रासणी मंदिर के मठापति सुरेंद्र चमोली और संयोजक नरेश भट़्ट ने बताया कि अनुष्ठान में हजारों भक्त शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन




महिलाओं ने निकाली भव्य जल कलश यात्रा

रुद्रप्रयाग। पुंडेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में महिलाओं ने भव्य जल कलश यात्रा निकाली। पांडव नृत्य एवं शिव समिति पुनाड़ की ओर से विश्व शांति एवं क्षेत्र कल्याण के लिए आयोजित अनुष्ठान का विशेष पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। कथा वाचक आचार्य प्रशांत डिमरी (साहित्य एवं वेदाचार्य) ने कहा कि देवी भागवत महापुराण सुनने से मनुष्य सभी कष्टों से पार पाता है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी, सचिव सुनील नौटियाल, शैलेंद्र गोस्वामी, विजय कप्रवान, शुभम डियूंडी, हरीश गिरी माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें