फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को परखा

Thu, 06 Feb 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने आगामी केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का भ्रमण कर विभागीय तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मद में मिली एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस व शव वाहन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने एएलएस वाहन में उपयोग की जाने वाली तकनीकी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सीएमओ डा. राम प्रकाश को स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के संचालन का प्रशिक्षण देने को भी कहा। जिलाधिकारी ने यात्राकाल में एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को बेहतर करने पर भी जोर दिया। इस मौके पर एसीएमओ डाॅ. आशुतोष, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. डीएस नेगी, डाॅ. मनदीप सिंह, डाॅ. शशिबाला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें