फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड और मास्टर प्लान को भंग करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
केदारनाथ में दो सूत्री मांगों को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर परिसर में दिया धरना। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों ने प्रदेश सरकार से देवस्थानम बोर्ड और मास्टर प्लान को भंग करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मंदिर परिसर में प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे धरना भी दिया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदर्शन के दौरान केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन को 20 दिन हो गए हैं, लेकिन शासन, प्रशासन द्वारा सुध नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि जब तक देवस्थानम बोर्ड को वापस नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान आचार्य संतोष त्रिवेदी, उमेद पोस्ती, गणेश अवस्थी, मनोज त्रिवेदी, रमाकांत शर्मा, राम प्रसाद शुक्ला, अमित, प्रियांक, मनोज, अंकुर, हिमांशु आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें