फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की खोजबीन को रेस्क्यू जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग तहसील के समीप 12 अगस्त को हुए वाहन हादसे में लापता चालक की खोजबीन के लिए जल पुलिस द्वारा चौथे दिन भी रेस्क्यू किया गया, लेकिन नदी के उफान पर होने के कारण कोई पता नहीं लग पाया है। थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने बताया कि तीन टीमों के द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। पहली टीम घटनास्थल के सौ मीटर के दायरे में खोजबीन कर रही है। जबकि दूसरी टीम घटनास्थल से संगम और तीसरी टीम संगम से अलकनंदा नदी किनारे सिरोहबगड़ तक खोजबीन में जुटी हुई है। घटनास्थल के समीप मंदाकिनी नदी पर काफी गहरा भंवर है, जिसमें कांटा डालकर वाहन को खोजने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन नदी का जलस्तर व बहाव तेज होने के कारण खोजबीन में दिक्कत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें