रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर कुंड में स्थित सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना का बैराज के चारों तरफ सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने एलएंडटी व प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
मंदाकिनी नदी पर सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना का निर्माण पूरा होने के साथ ही विद्युत उत्पादन भी शुरू हो गया है, जिसके लिए कुंड में बने बैराज में नदी का पानी रोका जा रहा है, लेकिन बैराज के चारों तरफ सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीण पुष्कर रावत, विजेंद्र सिंह, मनवर पुष्पवाण, जगदीश सिंह, अरुण रावत, उमा पुष्पवान, सुरेंद्र पुष्पवाण का कहना है कि कहना है कि गौरीकुंड हाईवे पर कुंड और संसारी के बीच कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे भी शुरू हो रहा है, जो परियोजना की झील के समीप से गुजर रहा है। ऐसे में राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों के साथ ही राहगीरों के लिए निरंतर खतरा बना हुआ है।