25 दिसंबर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। डीडीओ मनविंदर कौर ने बताया कि सुशासन दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के किसानों को संबोधित किया जाना है, जिसकी स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां की गई हैं। बताया कि विकासखंड कार्यालयों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसके माध्यम से किसान, पीएम मोदी के विचारों को सुन सकेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील काश्तकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जिले में गोष्ठी, पीएम किसान किस्त वितरण का आयोजन भी किया जाएगा। सभी खंड कार्यालयों में जरूरी व्यवस्थाओं को बनाने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइज किया जाएगा, इसके लिए डीडीआरएफ के 6-6 जवान तीनों कार्यालयों में तैनात किए कर दिए गए हैं।