फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक समान प्रोत्साहन राशि की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने कोविड-19 में कार्य कर रहे फार्मेसिस्टों को प्रोत्साहन राशि देने में भेदभाव का आरोप लगाया है। इस संबंध में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा निदेशक को ज्ञापन भेजकर चिकित्सक व फार्मेसिस्ट को समान प्रोत्साहन राशि देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस राणा व मंत्री केएस भंडारी का कहना है कि कोविड-19 में सभी अपने-अपने स्तर से जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा कोविड-19 ड्यूटी में लगे आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग के चिकित्साधिकारियों को 10 हजार व फार्मेसिस्टों को समूह (घ) के साथ मात्र 3 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है, जो उचित नहीं है। कोरोनाकाल में दो वर्ष से फार्मेेसिस्ट फ्रंट लाइन वर्कर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें