फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रुद्रप्रयाग में पढ़ सकेगी बोटियां साइंस

Mon, 27 Feb 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज को इंटरमीडिएट स्तर पर चार विषयों में पद सृजन के साथ विज्ञान वर्ग की मान्यता मिल गई है। शिक्षण सत्र 2017-18 से यहां कक्षा 11 वीं में भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान व गणित विषय की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

अस्सी के दशक में हाईस्कूल से उच्चीकृत जीआईसी रुद्रप्रयाग को करीब साढ़े तीन दशक बाद इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान की मान्यता मिल पाई है।

अभी तक यहां हाईस्कूल स्तर पर ही विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन हो रहा था। जिस कारण, बेटियों को 10वीं की पढ़ाई के बाद इंटर साइंस पढ़ने के लिए जीआईसी सहित श्रीनगर व अगस्त्यमुनि की दौड़ लगानी पड़ रही थी।

वर्तमान सत्र में भी कक्षा 10 में यहां 47 छात्राएं हैं, जो विज्ञान वर्ग की है। अब, ये बालिकाएं आगामी सत्र से अपने ही विद्यालय में इंटर विज्ञान वर्ग की पढ़ाई कर सकेगी। यहां कक्षा 6 से 12वीं तक 205 छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय के लिए चार कंप्यूटर सेट भी मिल चुके हैं। वहीं मीड-डे-मील कीचन के लिए भी शासन से धनराशि प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन


नए शिक्षण सत्र के तहत आगामी जुलाई माह से कक्षा 11वीं से विज्ञान वर्ग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सृजित विषय/पदों पर प्रवक्ताओं की तैनाती जल्द होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-- डा. ममता नौटियाल, प्रधानाचार्या जीजीआईसी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें