फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगणू गांव में पत्नी का हत्यारोपी इंद्रसेन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत सणगू में पत्नी की हत्या के आरोपी को रेगुलर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस चौकी चोपड़ा में घटना के दिन ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया था।
23 अप्रैल को सणगू गांव में इंद्रसेन ने अपनी पत्नी की डंडे और धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और बेटी को भी जान से मारने का प्रयास किया था। रेगुलर पुलिस ने मामले की प्रारंभिक कार्रवाई की। इसके बाद डीएम मंगेश घिल्डियाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया। मंगलवार देर रात मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पालिका भवन की छत से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी मीणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी कमला देवी (35) की हत्या और बेटी रूपा (17) पर जानलेवा हमले की बात स्वीकारी है। उसके द्वारा हत्या करने के लिए उपयोग में लाया गया डंडा व चाकू को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

इधर, हत्यारोपी ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को उसकी अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ और दोनों में बहस होने लगी। इस दौरान उसने गुस्से में पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पत्नी द्वारा अपने बचाव के लिए सब्जी काटने वाला चाकू निकाला गया, लेकिन उसने कमला के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे वह फर्श पर गिर गई और इंद्रसेन ने उसके हाथ से चाकू छीन कर उसका गला रेत दिया। तभी बेटी रूपा स्कूल से आई, तो मां को देखकर चिल्लाने लगी। उसे चुप होने को कहा गया, लेकिन वह नहीं मानी और बाहर भागने लगी। बस इसी दौरान चाकू से उसके हाथ पर भी चोट लग गई और वह मौके पर भाग गया। एसपी ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2010 में अपने साले पर भी हथियार से हमला करने की बात स्वीकारी है। मामले में आरोपी जेल की सजा काट चुका है। पुलिस अधीक्षक ने हत्यारोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम कोतवाली प्रभारी कुंवर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, विजेंद्र कुमांई, कांस्टेबल महेेंद्र राणा और ताजबर सिंह को नकद 2500 रुपये का ईनाम दिया है।
विज्ञापन


बच्चों को मामा ले गया साथ
सगणू गांव में हुए हत्याकांड में बेसहारा हुए बच्चों को उनका मामा अपने साथ ले गया है। अपनी बहन की हत्या की सूचना के बाद मृतका का भाई गत 24 अप्रैल को गांव पहुंचा और ग्रामीणों से विचार-विमर्श के बाद चारों बच्चों को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें