फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षो में तीन हत्या सहित महिला अपराध के 15 मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में बीते तीन वर्षों में राजस्व पुलिस क्षेत्र में महिला हत्या की दो घटनाएं हुई हैं, जिनमें आरोप सिद्ध होने पर अभियुक्त हो सजा हो चुकी है। इसके अलावा बलात्कार व छेड़खानी के आधा दर्जन मामले दर्ज हुए हैं, जो विवेचनाधीन हैं। रेगुलर पुलिस क्षेत्र में बीते तीन वर्षों में बलात्कार की 10 घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि दहेज हत्या में एक मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

26 सितंबर 2016 को जखोली ब्लाक के जयंती-कोठियाड़ा गांव में घर में अकेली विमला देवी की बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। करीब सात माह बाद क्षेत्र के लिस्वाल्टा गांव में घर में अकेली रह रही सरोजनी देवी की हत्या कर दी गई थी। इन दोनों हत्याओं में मुख्य आरोपी एक ही व्यक्ति पाया गया। पुलिस विवेचना के बाद आरोपी को जिला न्यायालय द्वारा विमला देवी हत्याकांड में आजीवन कारावास और सरोजनी हत्याकांड में अपर जिला जज द्वारा मुख्य अभियुक्त सहित दो को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। दो अन्य अभियुक्तों को 3-3 वर्ष की कैद हुई है। इसके अलावा रेगुलर पुलिस क्षेत्र वर्ष 2016 से अभी तक महिला अपराध के 13 मामले दर्ज हुए हैं। इन अपराधों में बलात्कार के 10, दहेज हत्या का एक, छेड़खानी के दो मामले दर्ज हुए हैं। पोक्सो एक्ट सहित धारा 376 में बलात्कार के मामलों में दोषियों को सजा हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि महिलाओं को आत्मसुरक्षित बनाने के लिए विभागीय स्तर पर निर्भया के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें