फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग मचाने और मारपीट करने पर दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ पुलिस ने दो लोगों को हुड़दंग मचाने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चौकी के तहत ग्राम पंचायत लहड़ा के गांव हटली निवासी अश्वनी कुमार पुत्र रोशन लाल ने नशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट तथा गाली गलौज की। जिसकी शिकायत परिजनों ने गलोड़ पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ विक्रमजीत सिंह ने मौके पर मुकद्दमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, ग्राम पंचायत नारा के गांव नारा ज्याणा निवासी उत्तम चंद पुत्र गुरुदेव सिंह ने भी नशे में पत्नी से मारपीट और गाली गलौज की। पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें