फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की किशोरी रुद्रपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में एक माह पूर्व बिहार से रहस्यमय ढंग से लापता हुई नाबालिग को बिहार पुलिस ने रुद्रपुर से बरामद किया है। किशोरी के परिजनों ने बिहार के ही युवक पर उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस युवक को भी गिरफ्तार कर ले गई है।
बीती आठ जनवरी को बिहार स्थित जिला समसतीपुर थाना विधान क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लापता हो गई थी। नाबालिग के परिजनों ने ग्राम उजान थाना विधान निवासी सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दो दिन पहले सर्विलांस की मदद से विधान थाना पुलिस को सौरभ की लोकेशन रुद्रपुर में मिली।
विज्ञापन

सोमवार को रुद्रपुर पहुंचे विधान थाने के एएसआई संजय कुमार ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की मदद से सौरभ को काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर नाबालिग को भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि सौरभ रुद्रपुर की शारदा कॉलोनी में रहकर काशीपुर रोड स्थित एक चिटफंड कंपनी में काम कर रहा था। कोर्ट में पेश करने के बाद नाबालिग और आरोपी सौरभ को बिहार पुलिस अपने साथ लग गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें