रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर उसकी हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने बताया कि काफी समय से उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। पति आए दिन उससे मारपीट करता है। आरोप है कि रविवार रात भी उसका पति से विवाद हुआ। इस दौरान पति ने चाकू मारकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो पति मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।