फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की कैंटीन में फायरिंग मामले में तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में स्थित शराब की कैंटीन में फायरिंग कर दो युवकों को घायल कर फरार होने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर में क्षेत्र निवासी दीपक गाइन अंग्रेजी शराब की कैंटीन चलाता है। बृहस्पतिवार देर रात तीन बाइक सवार युवक कैंटीन में शराब पीने पहुंचे।
विज्ञापन

शराब पीने और खाना खाने के बाद जब कैंटीन कर्मचारियों ने युवकों से बिल मांगा तो युवक कर्मचारियों से उलझने लगे। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे कैंटीन में बैठे राकेश मंडल और वेद प्रकाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद कैंटीन संचालक दीपक की तहरीर पर भूतबंगला निवासी इंद्रपाल, अर्जुन और पहाड़गंज निवासी नाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। साथ ही फरार युवकों के मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाने के बाद कुछ संदिग्धों से भी पुलिस पूछताछ में जुटी है। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा का कहना है कि जल्द ही मामले की खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें