फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गदरपुर में नहर किनारे घास काट रहे युवक की करंट से मौत के मामले में पुलिस ने बिजली अधिकारियों की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि बीती चार जून को ग्राम अलखदेवी निवासी चिंरजी लाल (62) नहर किनारे घास काटने गया था। वहां घास के नीचे दबे बिजली तार से चिंरजी लाल का हाथ टकराया और करंट से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद जेई गिरीश पाठक ने सुरजीत बत्रा के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

इधर, सुरजीत बत्रा ने भी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके खेत के साथ एक व्यक्ति का भी खेत है और उसने दूसरे व्यक्ति को खेत ठेके पर दिया है। उसने अपने मजदूर के जरिए खंभे से कटिया डालकर दो-तीन दिनों से खेत में सिंचाई की जा रही थी। जिसके तार की चपेट में आने से चिरंजी लाल की मौत हुई है। सुरजीत ने खुद को रंजिशन फंसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के समय उसके खेत में कोई मोटर नहीं चल रही थी, जिसकी वीडियो फुटेज भी उसके पास है। मामले को लेकर एसओ जसविंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें